National News नई दिल्ली(व्हीएसआरएस न्यूज) आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। इसी साल के मध्य में लोकसभा के चुनाव होने है और सभी राजनीतिक दल अभी रणनीति बनाने में लगी हुई है। इसी बीच शनिवार को पार्टी की तरफ से सभी राज्यों में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारी और सह-प्रभारियों की सूची जारी की गई है। बिहार में जहां एक ओर महागठबंधन में टूट के आसार है वहां विनोद तावड़े और दीपक प्रकाश को प्रभार सौंपा गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी बैजयंत पांडा को दी गई है।
अंडमान एवं निकोबार : वाई. सत्या कुमार
अरुणाचल प्रदेश : अशोक सिंघल
बिहार : विनोद तावड़े और दीपक प्रकाश
चंडीगढ़ : विजयभाई रूपाणी
दमन एवं दीव : पुरनेश नोदी और दुष्यन्त पटेल
गोवा : आशीष सूद
हरियाणा : बिपलब कुमार देव और सुरेन्द्र नागर
हिमाचल प्रदेश : श्रीकांत शर्मा और संजय टंडन
जम्मू-कश्मीर : तरुण चुघ और आशीष सूद
झारखंड : लक्ष्मीकांत बाजपेयी
कर्नाटक : डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल और सुधाकर रेड्डी
केरल : प्रकाश जावड़ेकर
लद्दाख : तरुण बुध
लक्ष्यद्वीप : अरविंद मेनन
मध्य प्रदेश : डॉ. महेन्द्र सिंह और सतीश उपाध्याय
ओडिशा : विजेपल सिंह तोमर और लता उसेंडी
पुडुचेरी : निर्मल कुमार सुराणा
पंजाब : विजयभाई रूपाणी और नरेंद्र सिंह
सिक्किम : दिलीप जयसवाल
तमिलनाडु : अरविंद मेनन और सुधाकर रेड्डी
उत्तर प्रदेश : बैजयंत पांडा
उत्तराखंड : दुष्यंत कुमार गौतम
पश्चिम बंगाल : मंगल पांडे, आशा लकड़ा और अमित मालवीय