गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के विनोद मटिहानिया गांव में एक विवाहिता को उसके ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
बीच बचाव कर रही विवाहिता की मां के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल घायल दोनों महिलाओं का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कराया गया है। घायलों में रीतमाला देवी और उसकी मां रीना देवी शामिल है।
बताया जाता है की सिधवलिया थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी रीना देवी करीब दस साल पूर्व अपनी बेटी रीतमाला देवी की शादी विशंभरपुर थाना क्षेत्र के विनोद मटिहानिया गांव निवासी कृष्णा पटेल के साथ की थी। शादी के बाद दो बच्चों ने जन्म लिया। घायल महिला रितमाला ने बताया की पिछले दो दिनों से तबीयत खराब थी। आज बच्चे को रोटी बनाकर खिला रहे थे। इसी बीच सास द्वारा मारपीट करते हुए रोटी बनाने से मना करने लगी। साथ ही कहा की दहेज में कुछ नहीं मिला है।
विवाहिता ने बताया की ससुराल पक्ष द्वारा कहा गया की गाड़ी और चेन नहीं मिला है। जब तक नहीं मिलेगा तब तक यहां रहने नहीं देंगे। इसके बाद गैस से जलाने की कोशिश करने लगे। किसी तरह घर से भाग कर जान बचाई।
इसकी सूचना मैके वालो को दी। सूचना पाकर पहुंची मां के साथ भी ससुराल पक्ष के लोगो ने मारपीट शुरू कर दी। फिलहाल इस घटना के बाद घायल मां बेटी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संदर्भ में विशंभरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।