Pune News पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि मार्च 2023 में आयोजित कक्षा 10 वीं की परीक्षा के परिणाम शुक्रवार (2 जून) को दोपहर 1 बजे ऑनलाइन घोषित किए जाएंगे।
राज्य बोर्ड ने कक्षा 10 वीं की परीक्षा 2 मार्च 2023 से 25 मार्च 2023 तक आयोजित की थी। राज्य से 10 वीं कक्षा की परीक्षा में 15 लाख 77 हजार 256 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें 8 लाख 44 हजार 116 लड़के और 7 हजार 33 हजार 067 लड़कियां शामिल हैं।10वीं की परीक्षा प्रदेश भर में 5 हजार 33 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। 10वीं का रिजल्ट कब घोषित होगा। इसको लेकर छात्र बडी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब इतंजार की घडियां खत्म हो गई है। हालांकि अब रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी गई है। 2 जून को रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट का ऑनलाइन प्रिंटआउट ले सकते हैं।