Mumbai News मुंबई (व्हीएसआरएस न्यूज) भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद किरीट सोमैय्या का सबसे खतरनाक सेक्स एटम बम फटने स महाराष्ट्र के सियासत में भूचाल आ गया है। आज तक विभिन्न पार्टियों का भ्रष्टाचार निकालने वाले किरीट खुद का नंगा चेहरा जनता के सामने लाने से रोक नहीं पाए। वायरल सेक्स वीडियो करीबन 8 घंटे का है। उनके साथ एक महिला भी नजर आ रही है। किरीट वीडयों में निर्वस्त्र हालत में एक विकृत मानसिकता वाले व्यक्ति के रुप में नजर आ रहे है।यह वीडियो बडा ही खतरनाक,शर्मनाक,शर्मसार करने वाला है। मुंबई महानगर समेत जगह जगह किरीट सोमैय्या के पुतले तस्वीर को चप्पलों मारकर महिलाएं जला रही है।
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया का वीडियो वायरल हुआ है। किरीट के इस वीडियो को लेकर विवाद शुरू हो गया है। सोमैया इस वीडियो में आपत्तिजनक अवस्था में नजर आ रहे हैं। एक मराठी चैनल ने इस वीडियो को दिखाया, जिसके बाद राजनीति में हड़कंप मच गया है। किरीट सोमैया का सेक्स वीडियो इतना अश्लील है कि उसे चैनल ने पूरा नहीं दिखाया। चैनल ने दावा किया कि वीडियो बहुत अश्लील है इसलिए उसे धुंधला किया है। उनका दावा यह भी है कि वीडियो में किरीट सोमैया के साथ एक महिला भी है। हालांकि उस महिला की पहचान जाहिर नहीं की गई है। यह पहली बार नहीं है जब किरीट सोमैया का नाम किसी विवाद से जुड़ा है। पहले भी वह कई बार विवादित रहे हैं हालांकि इस बार सेक्स वीडियो लीक मामला अब तक का सबसे गंभीर मामला बताया जा रहा है।
किरीट सोमैया भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। उन्होंने 16वीं लोकसभा और 13वीं लोकसभा में मुंबई उत्तर-पूर्व का प्रतिनिधित्व किया। वह वर्तमान में किरीट सोमैया भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के उपाध्यक्ष हैं।
विक्रांत के नाम पर 57 करोड़ के गबन का आरोप
किरीट सोमैया पर ने आईएनएस विक्रांत के लिए रुपये एकत्रित करने का एक अभियान चलाया था। लोगों ने चंदा दिया। आरोप है कि सोमैया ने इस 57 करोड़ रुपये से अधिक की राशि को महाराष्ट्र के राज्यपाल के सचिव कार्यालय में जमा नहीं कराया। इसके अलावा किरीट पर बेटे नील को फर्जी डिग्री दिलाने का आरोप भी है।
मेधा सोमैया से शादी
किरीट सोमैया का जन्म 19 फरवरी 1954 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम जयंतीलाल और मां का नाम गुणवंती है। किरीट सोमैया की पत्नी का नाम मेधा सोमैया है। किरीट का एक बेटा है, जिसका नाम नील सोमैया है। वह भी बेजीपी का सदस्य है।
किरीट सोमैया ने कहां से की पढ़ाई?
किरीट सोमैया की स्कूलिंग एमएम पुपिल हाई स्कूल खार से हुई। उसके बाद उन्होंने श्रीमती मीठीबाई मोतीराम कुंदनानी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से बीकॉम में स्नातक किया। ग्रैजुएशन के बाद किरीट सोमैया ने दिल्ली से चार्टर्ड अकाउंटेंसी किया। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से लघु उद्योग संरक्षण वित्त में डॉक्टरेट की उपाधि ली।
किरीट सोमैया का राजनीतिक सफर
किरीट सोमैया का राजनीतिक सफर स्टूडेंट रहते शुरू हुआ। वह छात्र नेता रहे। 1975 में जयप्रकाश नारायण के बिहार आंदोलन में भी किरीट सोमैया शामिल हुए थे। तब देश में इमरजेंसी लगी थी। वह संघ से भी जुड़े रहे और बाद में बीजेपी जॉइन की। वह पहला चुनाव 1995 में महाराष्ट्र के मुलुंड विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से लड़े। उन्होंने मुंबई उत्तर-पूर्व लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।