Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड़ शहर के पूर्व शिवसेना प्रमुख बाजीराव धोंडीबा लांडे का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनकी उम्र 61 थी। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। एनसीपी के पूर्व नगरसेविका श्रद्धा लांडगे के पिता और पूर्व भाजपा नगरसेवक रवि लांडगे के ससुर थे।
वह शहर में एक वफादार शिवसैनिक के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने दो बार हवेली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। उन्होंने तत्कालीन पीसीएमटी के सदस्य, हवेली तहसील के प्रमुख और महाराष्ट्र श्रमिक सेना के जिला महासचिव के रूप में काम किया।
निजी अस्पताल में इलाज के दौरान कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई। शाम पांच बजे भोसरी स्थित श्मशान घाट में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।