Pcmc News आलंदी (व्हीएसआरएस न्यूज) जालना जिले में मराठी भाइयों पर हुए अमानवीय लाठी हमले के विरोध में आज खेड़ तहसील में सख्ती का बंद शुरु है। देखा गया कि इस स्थान पर पुलिस बंदोबस्त की व्यवस्था की गई थी। साथ ही आलंदी मार्कल रोड पर यह बंद हिंसक रुप ले लिया है। मराठा समाज के आंदोलनकारी सड़क पर उतर आए और टायर जलाकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया।
आंदोलन हिंसक रुप ले रहा है। रोड पर भीषण जाम लग गया है। आंदोलनकारियों के आगे पुलिस बल कमजोर पड रही है। सडक का चक्काजाम होने से यातायात बाधित हो रहा है। मार्कल रोड पर कई कंपनियां है। कामगारों का मार्कल रोड से आवाजाही है। कुछ स्कूल,कालेज संस्थान है। समय रहते पुलिस ने आंदोलनकारियों को नियंत्रित नहीं करती तो कोई बडी अनहयोनी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।
जालना में लाठीचार्ज के विरोध में चाकण औद्योगिक नगरी बंद
जालना में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे मराठा समाज के आंदोलनकारियों पर पुलिस द्धारा लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में महाराष्ट्र भर में मराठा क्रांति मोर्चा की ओर से धरना आंदोलन जारी है। आज पिंपरी चिंचवड शहर से सटे चाकण औद्योगिक नगरी को बंद रखा गया है। दुकानें,कर्मिश्यल उद्योगों में ताला लटक रहा है। मराठा क्रांति मोर्चा की ओर से जालना घटना के विरोध में चाकण में नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया, चाकण, राजगुरुनगर और आलंदी सहित पूरे तहसील को बंद कर दिया गया। पुलिस का भारी बंदोबस्त देखने को मिल रहा है।