Pcmc News चिखली(व्हीएसआरएस न्यूज) अयोध्या में श्रीरामलला के ललाट पर सूर्य तिलक का एतिहासिक क्षण पूरा देश आज देखा। पुणे के पिंपरी चिंचवड शहर में चिखली में आज ऐसा ही नजारा देखने को मिला। नगरवासी मिनी अयोध्या के दर्शन करके धन्य हो गए। चांदी की पालकी में श्रीरामलला को विराजमान किया गया,उनका अभिषेक,तिलोकत्सव हुआ। ऊंट,घोडे,रथ,बैंड बाजा के साथ भगवान श्रीराम की शोभायात्रा चिखली नगर में धूमधाम से निकाली गई। इस अद्भूत झांकी को देखने के लिए नर नारी अपने घरों से निकलकर भगवान श्रीराम की आरती उतारे और दर्शन किए। घरों के द्धार पर रंगोली निकाली गई और अपने प्रभू के स्वागत में आंखें बिछाए थे।
चांदी की पालकी में विराजे श्रीरामलला
चिखली में विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठना की ओर से 16 और 17 अप्रैल को दो दिवसीय रामनवमी के उपलक्ष्य में रामजन्मोत्सव धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसके मुख्य आयोजक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.लालबाबू गुप्ता, थे। आज सुबह से श्रीरामलला के जन्म और दर्शन के आतुर सैकडों रामभक्त अंबिका भवन में पधारे। राम चरित मानस का अखंड पाठ का आज 11 बजे समापन हुआ। उसके बाद जन्मोत्सव का कार्यक्रम शुरु हुआ। श्रीरामलला के लिए एक चांदी की पालकी विशेष रुप से तैयार की गई थी जिसमें रामलला को बैठाकर झुला झुलाया गया। सोहर गीत,श्रीराम के जयकारा,महाआरती हुई। मुंबई से पधारे रामभक्तों की टीम ने रामजन्म के उपलक्ष्य में मनमोहक सोहर गीतों से सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।
फूलों के रथ पर सवार श्रीराम का विशालकाय शोभायात्रा
जयश्री राम के गगनभेदी नारों के साथ पालकी में विराजे रामलला की शोभायात्रा निकाली गई। अयोध्या राममंदिर में विराजे प्रभू श्रीराम की हुबहू प्रतिकृति मूर्ति को फूलों से सजे विशालकाय रथ में सवार किया गया। आगे आगे ऊंट,घोडे, दूसरे रथ में श्रीराम,लक्ष्मण,हनुमान के वेशभूषा में दूसरा रथ अगुवानी कर रहा था। उसके आगे सीता मैय्या रुपी महिलाओं का जत्था नगर की ओर कूच कर रहा था। उसके पीछे आलंदी से लाठी काटी,भाला,तलवार भांजते जत्था अपने करतबों को दिखाते हुए आगे बढ़ रहा था। श्रीराम के रथ पर गुलाब के फूलों की वर्षा हो रही थी। चिखली नगर में अयोध्या जैसा नजारा देखने को मिला। नर नारी श्रीराम भक्ति सागर में डूबा गया। शोभायात्रा के बाद श्रीराम भक्तों ने महाप्रसाद का आनंद उठाया।
रामभक्त मान्यवरों किए रामलला के दर्शन
प्रभू श्रीरामलला के दर्शन के लिए विशेष तौर पर भारतानंद सरस्वती महाराज,अशोक महाराज पवार,लटके महाराज,आरएसएस के विश्राम कुलकर्णी,अनिल उपाध्याय,श्यामराव कुलकर्णी,निलेश अंधाले,मिलिंद एकबोटे, उद्योगपति देवानंद गुप्ता,चिखली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक ज्ञानेश्वर काटकर,वारकरी संप्रदाय के अमोल महाराज जाधव,पांडा साने,नेताजी काशिद,मनोज जरे,मनोज गुप्ता,श्याम सुंदर गुप्ता,मनोज गुप्ता,पूर्व नगरसेवक सुरेश तात्या म्हेत्रे,यश साने,विक्रम मीणा,नीरज शाही,गोदावरी हिंदी विद्यालय की पूर्व प्रचार्या कुसुम तिवारी,पूर्व शिक्षक सरेश पांडेय,पं आद्याप्रसाद चतुर्वेदी,उद्योजक राजेंद्र यादव, पं,मनोज चतुर्वेदी,सामाजिक कार्यकर्ता बिंदु तिवारी समेत सैकडों भक्त पधारे। विश्व मैत्री संघ की संस्थापक अध्यक्षा श्रीमती प्रियंका लालबाबू गुप्ता,श्रीमती डॉ.पुष्पा गुप्ता,साधना गुप्ता,श्रीमती रिंटू गुप्ता,श्रीराम भक्त प्रमोद गुप्ता,श्याम गुप्ता,बच्चा गुप्ता,रोहित गुप्ता ने इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष परिश्रम किए।