Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) भारत की जनता शत प्रतिशत धर्मनिरपेक्ष है। देश की पहचान नेहरू-गांधी से है। लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए कांग्रेस नेता द्वारा निकाली गई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को जनता का जबरदस्त प्रतिसाद मिला। इसीलिए यात्रा समाप्ति के बाद गांधी के खिलाफ कार्रवाई की गई ताकि आवाज दबाई जा सके। कांग्रेस विधायक प्रणीति शिंदे ने आरोप लगाया कि अदालत के फैसले पर 30 दिन के निलंबन के बावजूद गांधी की उम्मीदवारी तुरंत रद्द कर दी गई।
आज पिंपरी में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक प्रणीति शिंदे ने ऐसा कहा। शहर अध्यक्ष कैलास कदम, महिला अध्यक्ष सायली नढे, पूर्व महापौर कवि चंद भट उपस्थित थे। राहुल गांधी ने अडानी की जांच संयुक्त संसदीय समिति से कराने की पूरजोर मांग की थी। लेकिन मोदी सरकार लोकसभा का कामकाज राहुल के माफी के मुद्दे पर नहीं चलने दी।