Pune News पुणे (व्हीएसआरएस न्यूज) चौंकाने वाली जानकारी सामने आयी है कि पुणे में दहशत कायम रखने के लिए कुछ युवकों ने तलवारों से 14 से ज्यादा कारों को चकनाचूर कर डाला। रिक्शा,दुपहिया,टेम्पो,चौपहिया,दोपहिया वाहनों जैसे विभिन्न वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है।
पुणे के कोंढवा इलाके के तिलकर नगर में हुई इस घटना से नागरिकों में भय का माहौल है। इस मामले में आरोपियों के नाम हृषिकेश गोरे (20), सुशील दलवी (20), प्रवीण भोसले (18) हैं और पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। यह सब बुधवार रात करीब 11 बजे हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात दोपहिया वाहनों पर सवार 10-12 लोग कोंढवा क्षेत्र के तिलकर नगर में आए और तलवार व अन्य हथियारों से इलाके की कई कारों के शीशे तोड़ दिए। कुल 14 वाहन जैसे 6 चार पहिया, 3 दोपहिया, 3 टेंपो, 1 रिक्शा, 1 छोटा टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।