पंचदेवरी | व्हीएसआरएस न्यूज: पंचदेवरी प्रखंड क्षेत्र के मचवां गांव में शनिवार को लगी भीषण आग की घटना में नौ घर जल कर राख हो गए। जिसमे अनाज, कपडे सहित हजारो की संम्पति जल कर राख हो गई। ग्रामीणों व दमकल की सहयोग से आग पर काबु पाया जा सका। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की शाम उक्त गांव में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कई घरों को अपने चपेट में ले लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग से नौ घर जल कर राख हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। कुछ ही देर बाद वहां दमकल की गाड़ियां पहुंच गयीं।ग्रामीणों व दमकल की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
अग्नि पीड़ितो में विश्वास साह, दहारी साह, विंध्यवशिनी साह, गंगा साह, गांधी साह, दूधनाथ साह, हिरदयानन्द साह, विश्वव्नाथ साह एंव आसमा खातुन शामील है।ग्रामीणो ने बताया कि इस आग में घरो में रखे गए सायकिल, अनाज, बर्तन व कपडे सहित हजारो रूपये की संम्पति जल गई।
घटना के बाद पीड़ित खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। सुचना मिलने पर रविवार को पहुचे राजस्व कर्मचारी ने पीड़ितो का जायज लिया। सीओ प्रियंका कुमारी ने बताया कि अग्नी पीड़ितो की सूची हल्का कर्मचारी के द्वारा तैयार किया जा रहा हैै। जांच के बाद उचित मुआवजा दिया जाएगा।