पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) भोसरी पुलिस ने एक खूंखार अपराधी को 4 पिस्तौल,4 जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार की है। उसके पास से 1 लाख 75 हजार रुपये कीमत की 4 पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुई है। खूंखार अपराधी रुपेश उर्फ संतोष पाटिल उम्र 28 को भोसरी पुलिस ने गिरफ्तार की है।
पुलिस के अनुसार आरोपी रुपेश के उपर विभिन्न थानों में हत्या,हत्या के प्रयास,आर्म एक्ट,डकैती,जबरन वसूली आदि के अपराध पंजिकृत है। भोसरी पुलिस गुप्त खबर मिलने के आधार पर भोसरी के पांजरपोल मैदान के पास जाल बिछाकर आरोपी को धरदबोचा। गुप्त जानकारी पुलिस कर्मचारी गणेश सावंत और सुमित देवकर को मिली थी। भोसरी के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक शंकर अवताडे को इस बारे में जानकारी दी गई थी। सहायक पुलिस निरिक्षक सिद्धेश्वर कैलासे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश,अप्पर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले, डीसीपी परिमंडल-1 मंचक इप्पर,एसीपी डॉ. सागर कवडे,वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक शंकर अवताडे,पुलिस निरिक्षक(गुन्हे) कदम के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरिक्षक सिद्धेश्वर कैलासे,पुलिस अमलदार गणेश हिंगे,समीर रासकर,गणेश सावंत,सुमित देवकर,आशीष गोपी,संतोष महाडिक की टीम ने कार्रवाई की।.