पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत गठित सामाजिक सुरक्षा पथक ने आज बडी कार्रवाई करते हुए गुटखा का एक बडा जखीरा पकडा। जिसकी कीमत 11 लाख 27 हजार 646 रुपये है। इस मामले में अशोक नाराराम चौधरी उम्र 45 साल विशालनगर वाकड के खिलाफ अपराध दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।
सामाजिक सुरक्षा पथक विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक विठ्ठल कुबडे द्धारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश के आदेशानुसार पिंपरी चिंचवड शहर में चल रहे अवैध धंधों की जानकारी खंगाली जा रही है। मुखबिर द्धारा आज सुबह तडके 4 बजे सामाजिक सुरक्षा पथक को बताया गया कि सांगवी परिसर में अवैध गुटखा के गोदाम के बारे में बताया गया। पथक टीम ने सुबह 6 बजे जाल बिछाकर रामभाऊ बावधने के कमरे पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान 4 लाख 3 हजार 200 रुपये कीमत की गुटखा के 560 बाक्स,1 लाख 68 हजार कीमत के तंबाखू के 560 बॉक्स, 58 हजार 344 रुपये कीमत के विमल और अन्य 312 पैकेट ऐसे कुल मिलाकर 11 लाख 27 हजार 646 रुपये कीमत का माल बरामद किया है। इस मामले में नाराराम चौधरी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरु है।
सांगवी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश,अप्पर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले,पुलिस उपायुक्त सुधीर हिरेमठ,सहायक पुलिस आयुक्त आर आर पाटिल के मार्गदर्शन पर सामाजिक सुरक्षा पथक के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक विठठल कुबडे,सह पुलिस निरिक्षक अशोक डोंगरे,पुलिस उपनिरिक्षक धैर्यशील सोलंके,विजय कांबले,सुनिल क्षीेरसाठ,नीतिन लोंढे, भगवंत मुठे,अनिल महाजन,अमोल शिंदे,वैष्णवी गावडे, मारुति करचुंडे,राजेश कोकाटे,गणेश कारोटे,योगेश तिडके की टीम ने कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाया।