पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे शहर के पुलिस स्टेशन और अपराध शाखा की संयुक्त कोबिंग ऑपरेशन में बडे पैमाने पर हथियार जब्त किया गया साथ ही 100 से अधिक तडीपार,रिकॉर्डेड,शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। ऐसी जानकारी आज पत्रकार परिषद में पुणे पुलिस आयुक्त अभिताभ गुप्ता ने दी।
गुप्ता ने बताया कि अपराध शाखा 1 और 5 की टीम ने पुणे शहर के विभिन्न परिसर झोपडपट्टी इलाकों में 15 दिसंबर की रात कोबिंग ऑपरेशन अभियान चलाया। जिसमें ऑर्म एक्ट के तहत 50 लोगों की गिरफ्तारियां की गई। उनके पास से 2 देशी कट्ठा,3 देशी पिस्तौल,9 जिंदा कारतूत बरामद किया। इसके अलावा 40 कोयता,5 तलवार,1 कुकरी,1 पालघन,1 चाकू जब्त किया। इस मामले में 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया। परिमंडल 2 के अंतर्गत 7 आरोपियों को,परिमंडल 3 अंतर्गत 3 आरोपी,परिमंडल 5 अंतर्गत 4 आरपियों को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र पुलिस कानून की धारा 122 के तहत 21 लोगों पर कार्रवाई की गई।
सीआरपीसी एक्ट 109 व 110(इ)(ग) के तहत 5 अपराधियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। एक्ट 68/69 के तहत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कोबिंग ऑपरेशन के दौरान कुल 1213 लोगों की चेकिंग की गई जिसमें से 572 अपराधी चिन्हित किए गए। वाहन चोरी,डकैती वाले गुनाहगार मिले। गांजा,ड्रग्स से जुडे आरोपी भी मिले।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त अभिताभ गुप्ता के आदेशानुसार पुलिस सह आयुक्त रविंद्र शिसवे,अपर पुलिस आयुक्त अशोक मोराले,परीमंडलीय पुलिस उपायुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक,अपराध शाखा के पथक,28 परिविक्षाधीन उपनिरिक्षक ने कार्रवाई की।