पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे ग्रामीण पुलिस की स्थनीय अपराध शाखा ने पुणे-सोलापुर महामार्ग पर भिगवण पुलिस स्टेशन की सीमा में कार्रवाई करते हुए 24 लाख कीमत का गांजा जब्त किया। गांजा की विक्री करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। सचिन कुमार मिरगणे उम्र 32 नि.सुभाष नगर,बार्शी सोलापुर गिरफ्तार हुआ है।
पुणे ग्रामीण पुलिस ने कुछ दिन पहले उरलीकांचन परिसर में 28 किलो वजन के 8 लाख रुपये कीमत का गांजा जब्त की थी। उसी की तर्ज पर गांज के अवैध धंधे को रोकने के लिए अभियान चला रखा था। ऐसे ही प्रकार के अपराध पुणे-सोलापुर महामार्ग पर एक चार पहिया वाहन से गांजा बिक्री की जानकारी स्थानीय अपराध शाखा पुलिस को मिली थी। भिगवण पुलिस स्टेशन सीमा अकोले गांव के पास जाल बिछाकर एक गाडी को पकडा। गाडी की जांच करने पर 5 बोरे में 150 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी सचिन मिरगणे पर नशीले पदार्थ विक्री करने की धाराओं में अपराध दर्ज हुआ है।