पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) हमारे पास अच्छी लडकी है लेकिन पिता गरीब है थोडा मदद करेंगे और शादी का खर्च उठाएंगे तो विवाह हो जाएगा ऐसा झांसा देकर गहने,नगदी लूटने वाला फर्जी विवाह गैंग पुलिस के हत्थे चढा। यह मामला पिंपरी चिंचवड शहर का है। पुलिस विभाग के एलसीबी ने यह मामला उजागर किया। एलसीबी विभाग प्रमुख पुलिस निरिक्षक पदमाकर घनवट ने ऐसी जानकारी दी। इस प्रकरण में 9 महिलाओं समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
घनवट के अनुसार यह लूटेरी गैंग फर्जी शादियां करवा कर लूटने का काला धंधा चला रहे थे। इनका जाल पूरे महाराष्ट्र में फैला था। ऐसी ही एक लूट की वारदात को अंजाम दिया जिसमें एक डब्बावाले को लूटा। इसकी शिकायत पर पुलि ने गहनों के साथ फरार होने के फिराक में रही महिला को गिरफ्तार किया। गणेश अर्जुन साबले नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी। मुंबई में कई डब्बावालों को यह गैंग शादी के नाम पर शिकार कर चुकी है। अपनी गैंग की महिलाओं का विवाह कराते थे। फिर महिला मौका देखकर जेवरात,नगदी लेकर फरार हो जाती थी।
आरोपी पत्नी विद्या की शादी गणेश साबले के साथ तय की गई। इसके लिए मध्यस्थ को ढाई लाख रुपये दिए गए। शादी के 8 दिन बाद महिला ने अपने गैंग के सदस्यों से संपर्क की। अपने हिस्से का गहना मांग रही थी। इस बात की भनक साबले को लगी और उसने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने कार्रवाई की।