पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर के नेहरुनगर में 100 हमलावरों ने एक युवक पर प्राणघातक हमला किया। आरोपियों के हाथ में घातक हथियार चॉपर,कोयता,लकडी के डंडे,बैट,सिमेंट के ब्लॉक,पत्थर,ईंट था। यह घटना गत रात 9.30 बजे नेहरुनगर में घटी।
जिस युवक पर जानलेवा हमला हुआ उसका नाम नीलेश सुभाष जाधव उम्र 35 नि.नेहरुनगर बताया गया है। हमलावर आरोपियों में आशिष जगधने उम्र 31,इरफान शेख उम्र 30,जितेश मंजुले उम्र 28,जावेद औटी उम्र 29, आकाश हजारे उम्र 30 समेत लगभग 100 साथीदारों पर पिंपरी पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार फरियादी जाधव का नेहरुनगर में कार्यालय है। शुक्रवार की रात 9.30 बजे जाधव कार्यालय के सामने पार्क कार में लैपटॉप रखने के लिए गया था। उसी समय 100 हमलावर कार और मोटरसाइकिल में डबल ट्रिपल सीट पर आए। उनके हाथ में तलवार,कोयता,लकडी के डंडे,बैट,चॉपर,सिमेंट ब्लॉक,पत्थर,ईंट थे। एक आरोपी निलेश जाधव की ओर उंगली दिखाकर कहा कि यही था क्या? इसको जिंदा नहीं छोडना है। खत्म कर दो। तलवार से जाधव की पीठ पर तलवार से प्रहार किया। जाधव जान बचाकर भागने लगा। एक साथ सभी आरोपी टूट पडे। परिसर में दशहत फैलाते हुए कहा कि अगर किसी में दम हो तो सामने आए। कुछ वाहनों की तोडफोड करके क्षतिग्रस्त किए।
घटना स्थल पर पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश,उपायुक्त,पिंपरी विभाग के सहायक आयुक्त,वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक,पुलिस निरिक्षक(अपराध) आदि अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। आगे की जांच पिंपरी पुलिस कर रही है।