पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) महालुंगे एमआयडीसी की एक कंपनी ने कुछ कामगारों की छंटनी की और कुछ को दूसरे प्लांट में स्थानांतरित की। सभी कामगारों को वापस काम पर रखने की मांग को लेकर मनसे के शहर अध्यक्ष रुपाली ठोंबरे,नगरसेवक सचिन चिखले समेत मनसे के सैकडों कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति गैरकानूनी मोर्चा निकाला। पुलिस ने जिला अध्यक्ष,शहर अध्यक्ष समेत करीबन 350 कार्यकर्ताओं पर अपराध दर्ज किया है। इसमें कुछ छंटनी कामगार भी शामिल है।
मनसे की पुणे शहर अध्यक्षा रुपाली ठोंबरे,मनसे कामगार सेना महासचिव सचिन गोले,पुणे जिला अध्यक्ष समीर थिगले,मनसे विद्यार्थी सेना जिला अध्यक्ष आशिष साबले,मनसे कामगार सेना सह सचिव मनोज खराबी,पिंपरी चिंचवड मनपा के मनसे नगरसेवक सचिन चिखले,रुपेश म्हालसकर,अंकुश तापकीर,तुषार बवले,गणेश गायकवाड,ओंकार इंगवले तथा जेबीएम कंपनी के छंटनी हुए कामगार,दूसरे प्लांट में स्थानांतरित कामगार,मनसे के कार्यकर्ता समेत 350 लोगों पर अपराध पंजिकृत किया गया।
पुलिस के अनुसार महालुंगे में स्थित जेबीएम ऑटो लि.कंपनी है। कंपनी प्रशासन कुछ दिन पहले कुछ कामगारों की छंटनी करके घर बैठा दिया। कुछ कामगारों को दूसरे प्लांट में भेजा गया। मनसे की ओर से कंपनी प्रशासन के विरोध में आंदोलन किया गया। संचारबंदी में 5 से ज्यादा लोगों के एक साथ आने और बिना अनुमति मोर्चा निकालने के अपराध में सभी आंदोलनकारियों पर केस दर्ज हुआ है। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता 143,188,महामारी प्रतिबंधक कानून सन 1897 की धारा 3,राष्ट्रीय आपत्ति अधिनियम धारा 51(ब) महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम धारा 135 के अनुसार केस रजिस्टर हुआ है।