पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस में कार्यरत एक कर्मचारी को दो आरोपियों ने लोहे के रॉड से पीटकर फरार हो गए। घायल अवस्था में पुलिस कर्मचारी रविंद्र करवंडे को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुणे के चाकण इलाके में तलेगाँव-चाकण चौक पर यातायात को नियंत्रित करने वाले पुलिसकर्मी रवींद्र करवंडे को लोहे की रॉड से पीटा गया है। अचानक हुए हमले में घायल पुलिस कर्मी मौके पर बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। मामले में दोनों को गिरफ्तार किया गया है। जब रवींद्र करवंदे अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। शनिवार को तलेगाँव चाकण चौक पर दोपहर करीब एक बजे ट्रैफिक जाम हुआ। जिसके बाद उन्होंने आरोपी को कंटेनर वापस ले जाने को कहा। इसके बाद पुलिस और आरोपियों के बीच मौखिक रूप से विवाद हुआ। इस गुस्से को ध्यान में रखते हुए दो पहिया वाहन से आए आरोपियों ने करवंडे पर लोहे की छड़ से हमला किया और मौके से फरार हो गई। मुंबई के दोनों निवासी,रोहित सालवी और हर्षदीप कांबले को क्राइम ब्रांच -3 के दस्ते ने धरदबोचा है। दोनें आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।