पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड़ शहर में आये दिन वाहनों की तोड़फोड़ से लोग परेशान है। आज फिर 2 युवकों के झगडे के बाद एक सिरफिरे युवक ने सुबह 3 बजे करीब 10 गाड़ियां जलाकर खाक कर दी। यह घटना चिंचवड़ परिसर के काकड़े टाउनशिप में घटी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायकर्ता और आरोपी दोनों दोस्त है। दोनों ने कुछ दिन पहले कैमरा लोन पर ख़रीदा था। लेकिन उसके बाद कैमरा शिकायकर्ता ने अपने पास रख लिया और लोन का पैसा नहीं भर रहा था। गुस्साए ऋतुराज भैरवसिंग घोरपड़े ने शिकायर्कता की गाडी जलायी फिर आग की चपेट में आस पास की कई गाड़ियां आने से 10 गाडियां जलकर खाक हो गई।
यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। शिकायककर्ता ने चिंचवड़ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी ऋतुराज को गिरफ्तार कर लिया है। वाहन जलाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पैसे के आदान-प्रदान को लेकर विवाद हुआ था। जवाबी कार्रवाई में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की कार में आग लगा दी। हालांकि आग की वजह से आसपास के वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कुल 10 वाहन क्षतिग्रस्त हुए। कुछ दिन पहले उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने पिंपरी चिंचवड़ में एक पुलिस समारोह में वाहन की बर्बरता की घटना पर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। उसके एक सप्ताह के अंदर ऐसी घटना घट गई। कहीं न कहीं पुलिस प्रशासन के कामकाज पर सवालिया निशान खडा करता है। तीन दोस्त मिलकर एक लोन पर एक कैमरा खरीदा। इसके लिए ऋतुराज घोरपड़े ने अपने पिता के नाम पर कर्ज लिया था। तीनों ने शादी या विभिन्न कार्यक्रमों के लिए ऑर्डर लेकर एक साथ लोन चुकाने का फैसला किया। कुछ ऑर्डर मिले फिर काम मिलना बंद हो गया था। परिणामस्वरूप लोन की किश्तों की रकम नहीं भर पा रहे थे।
रितुराज घोरपड़े को सबसे ज्यादा तनाव था। क्योंकि उसके पास और कोई काम नहीं था। इसके अलावा वह इस सवाल से परेशान था कि उसके पिता को क्या जवाब दिया जाए। इससे ऋतुराज ने कैमरा बेच दिया। हालांकि वह एक अन्य दोस्त से ऋण मांग रहा था जो एक निजी कंपनी में काम कर रहा था। कैमरा बेचने को लेकर विवाद हुआ और भूगतान करने पर झगडा शुरु हुआ। इसके चलते दोनों के बीच साल भर तक झगड़ा चला। इससे क्रोधित होकर ऋतुराज ने बदला लेने की ठान ली। आधी रात के बाद 3 बजे के आसपास दोस्त की गाडी को आग लगा दी। पुलिस,अग्निशमन और निवासियों ने अनुमान लगाया कि घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई हो सकती है। लेकिन सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आगजनी की असली वजह सामने आयी। इस हिसाब से चिंचवड़ पुलिस ने ऋतुराज को गिरफ्तार कर लिया है।