पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज)आर्मी भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक प्रकरण में रविवार के दिन आर्मी का एक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया। पुणे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ऐसी जानकारी दी है। पेपर लीक प्रकरण में अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है।
28 फरवरी को होने वाली सेना भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर एक घंटे पहले पुणे की पुलिस को लगी। आर्मी हेडक्वार्टर से संपर्क करके परीक्षा रद्द करायी गई थी। अबतक 2 सैन्य अधिकारी और तीन अन्य गिरफ्तार हो चुके है। परीक्षा पूरे देश में पुणे समेत 40 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पर्चा लीक मामले में अब तक दो अपराध पंजिकृत किए गए। वनवाडी थाना में मामले दर्ज है। एक मामला पुणे के ही विश्रामबाग थाने में दर्ज हुआ है।