दरभंगा| व्हीएसआरएस न्यूज: प्रखंड क्षेत्र के एक गांव से एक लड़की को संगीत सिखाने के बहाने बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में लड़की की मां ने केवटी थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें दोमे धुरिया गांव के मिथिलेश यादव उर्फ मठेरन यादव के पुत्र संजीत यादव समेत पांच लोगों को आरोपित किया है।
मिली जानकारी अनुसार प्राथमिकी में लड़की की मां ने बताया कि 29 दिसंबर को दोपहर संजीत ने संगीत सिखाने के बहाने उनकी पुत्री को बुलाकर अपने घर ले गया। शाम तक जब वह वापस घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की गई। इस दौरान जब संजीत के घर पहुंची तो घर पर कोई नहीं था। घर बंद था। खोजबीन के क्रम में पता चला कि संजीत समेत सभी आरोपितों ने मिलकर उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया है। इधर, पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।