- रेलवे में नौकरी लगवाने का वादा कर 23 लोगों से एक करोड़ ठगे थे, 2 साल से फरार था आरोपी को ठग गुजरात से गिरफ्तार किया गया।
- आरोपी के खिलाफ खारघर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है।
नवी मुंबई । व्हीएसआरएस न्यूज़ : नवी मुंबई पुलिस ने गुजरात के वडोदरा से एक व्यक्ति को नौकरी दिलाने के नाम पर 23 लोगों संग 1 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसने रेलवे में नौकरी दिलाने का वादा देते हुए लोगों संग ठगी की थी। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने ज्यादातर झारखंड और गुजरात के युवाओं संग धोखा किया था।
पुलिस उपायुक्त(अपराध) प्रवीण पाटिल ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच टीम ने दिलीप कुमार जगदीश प्रसाद सिन्हा को गिरफ्तार किया है। उसपर आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत केस दर्ज किया गया है। बता दें कि यह मामला साल 2018 का है और आरोपी के खिलाफ खारघर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ था।
हर एक शख्स से 4-5 लाख रुपए ऐंठे
शिकायतकर्ता में से एक ने कहा कि साल 2018 में सिन्हा ने उनसे वादा किया था कि रेलवे में नौकरी दिलाएगा। इसके लिए उसने सभी से(23 लोगों से) 4 से 5 लाख के बीच रुपए लिए थे। ऐसे लेकर आरोपी अपन फोन बंद कर फरार हो गया था। कुछ दिनों पहले एक मुखबिर के माध्यम से उसके वडोदरा में होने का पता चला और उसे गिरफ्तार किया गया।