औरंगाबाद| व्हीएसआरएस न्यूज: गोह थाना क्षेत्र के सारेया गांव में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दो महिलाओं समेत सात लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोह पहुंचाया गया। वहां एक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि दोनों पक्षों ने इस मामले में शिकायत की है। जांच-पड़ताल कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
मिली जानकारी अनुसार लखन यादव अपनी मां बसमतिया कुंवर का इलाज कराने के लिए गोह ले जा रहे थे। इसी दौरान महेंद्र यादव जमीन को लेकर विवाद करने लगा। इसके बाद बात बढ़ती गई। दोनों पक्षों के कई लेाग पहुंच गए। तू तू मैं मैं होते-होते बात बढ़ गई और मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें बीच-बचाव करने में महिलाएं भी जख्मी हो गईं। घायलों में एक प्रथम पक्ष के कमलेश यादव, लखन यादव, नवलेश यादव, नालेंद्र कुमार, इंद्रमणि देवी, ममता देवी घायल हैं। वहीं दूसरे पक्ष के सिद्धि कुमार उर्फ़ अनिल यादव घायल हो गए है। घायलों का इलाज पीएचसी गोह में कराया गया। जिसमें लखन यादव की स्थिति को गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
खाने का सामान लाने के लिए विवाद, पत्नी को पीटा
आपको बताते चले कि मदनपुर बाजार स्थित पानी टंकी के पास घर बनाकर रह रहे दंपती के बीच गुरुवार को बाजार से राशन लाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। मामला धीरे-धीरे बढ़ता चला गया और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। पति संजय रिकियासन ने इस बात को लेकर पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। ड़ोसी की मदद से घायल सोनी देवी को इलाज के लिए सीएचसी मदनपुर लाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है। सोनी देवी ने आरोप लगाया कि शराब पीकर हमेशा पति आता है। घर में खाने-पीने का सामान लाने के लिए कहती थी। इस बात के लिए पति हमेशा मारपीट करता था। गुरुवार को भी यही हुआ। क्रोधित पति ने पत्नी सोनी देवी को पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।