गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ पुल के पास चार पहिया वाहन के धक्के से एक साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।
जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि थावे थाना क्षेत्र के खानपुर नवका टोला गांव के रहने वाले ने नेसार अली साइकिल पर सवार होकर गोपालगंज शहर में इफ्तार का सामान खरीदने के लिए आ रहा था। इस बीच में जैसे ही नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ पुल के पास पहुंचा की तेज रफ्तार से आ रही चार पहिया वाहन ने उसके साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
वहीं हादसे के बाद चार पहिया वाहन वहां से गाड़ी लेकर फरार हो गया। उधर जख्मी अवस्था में पड़े होने की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग मौके मौके पर पहुंचे और नेसार अली को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद युवक के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। जहां इमरजेंसी वार्ड में उनकी देखरेख में चल रहा है। डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर बताई है।
परिजनों ने बताया कि वह घर का इकलौता कमाऊ सदस्य है। इस हादसे के बाद से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं डॉक्टरों ने बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है। जिससे उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
उधर घटना के बाद से परिवार के सदस्य धक्का मारने वाले चार पहिया वाहन पर सवार चालक हुआ अन्य लोगों को कोसते हुए नजर आ रहे थे।