बलिया(व्हीएसआरएस न्यूज)बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी और भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का खासमखाश धीरेंद्र सिंह आज सुबह लखनऊ से गिरफ्तार हो गया। यूपी एसटीएफ ने जनेश्वर मिश्र पार्क से गिरफ्तार किया। हत्या के बाद फरार चल रहा था। इसके उपर 50 हजार रुपये का इनाम सरकार ने घोषित किया है।एसटीएफ आईजी अमिताभ यश ने बताया कि धीरेंद्र सिंह और उसके कुछ साथी लखनऊ से पकडे गए। हथियार भी बरामद किए गए।
हत्यारे धीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की 10 टीमें जुटी थी। आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। गोलीकांड में अब तक 5 लोग गिरफ्तार हो चुके है। सरकारी गल्ले का कोटा आवंटन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। एसडीएम और सीओ के सामने जयप्रकाश पाल को गोली मारकर मौत के घाट उतारा और पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों को झटक कर फरार हो गया।