• Reporter Signup
  • Privacy Policy
  • Contact
  • e-paper
    • सप्ताहिक
    • गोपालगंज
    • पुणे
  • भाषा चुनें
    • मराठी
    • हिंदी
Tuesday, May 24, 2022
  • Login
  • Register
Hindi e news Paper Online | Latest News Hindi | VSRS News
  • Home
  • विश्व
  • देश
  • राज्य
    • महाराष्ट्र
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • असम
    • आंध्रप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिसा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू-कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगना
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्यप्रदेश
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचलप्रदेश
  • राजनीति
  • ख़बरनामा
  • खेल
  • संस्कृति
  • संपादकीय
  • वारदात
  • मुंबई
  • पुणे शहर
  • पुणे ग्रामीण
  • पिंपरी चिंचवड़
  • गोपालगंज
  • युवा जगत
  • महिला जगत
  • पर्यावरण
  • MORE
    • व्यापार जगत
    • आप का विचार
    • तंत्रज्ञान
    • मनोरंजन
    • आरोग्य
    • poll & survey
    • Video News
    • Public Reporter News
    • Contact
No Result
View All Result
  • Home
  • विश्व
  • देश
  • राज्य
    • महाराष्ट्र
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • असम
    • आंध्रप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिसा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू-कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगना
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्यप्रदेश
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचलप्रदेश
  • राजनीति
  • ख़बरनामा
  • खेल
  • संस्कृति
  • संपादकीय
  • वारदात
  • मुंबई
  • पुणे शहर
  • पुणे ग्रामीण
  • पिंपरी चिंचवड़
  • गोपालगंज
  • युवा जगत
  • महिला जगत
  • पर्यावरण
  • MORE
    • व्यापार जगत
    • आप का विचार
    • तंत्रज्ञान
    • मनोरंजन
    • आरोग्य
    • poll & survey
    • Video News
    • Public Reporter News
    • Contact
No Result
View All Result
Hindi e news Paper Online | Latest News Hindi | VSRS News
Home राज्य उत्तर प्रदेश लखनऊ

मैनपुरी जिले का नाम मयन नगरी तथा अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने की तैयारी,

प्रस्ताव पर लगी मुहर

Vsrs News by Vsrs News
2021/08/17 16:08:14
in लखनऊ
120 1
0
मैनपुरी जिले का नाम मयन नगरी तथा अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने की तैयारी,
46
SHARES
759
VIEWS
Share on FacebookShare on Twittershare on whatapp

लखनऊ| व्हीएसआरएस न्यूज: उत्तर प्रदेश के जिलों में भाजपा की सरकार बनने के बाद से जिलों के नाम परिवर्तन की योजना तैयार होने लगी है। हालांकि योगी आदित्यनाथ सरकार सूबे के कई शहरों के नाम बदल चुकी है, जिसमें इलाहाबाद को प्रयागराज और फैजाबाद को अयोध्या करना शामिल है।

इलाहाबाद तथा अयोध्या का नाम बदले जाने के बाद अब मैनपुरी, अलीगढ़ तथा फीरोजाबाद का भी नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ रखने की मांग लंबे समय से की जा रही है। विश्व हिंदू परिषद और भाजपा के जन प्रतिनिधि कई बार मांग को प्रदेश स्तर तक उठा चुके हैं। इलाहाबाद का नाम प्रयागराज तथा फैजाबाद का अयोध्या रखा गया है।

अब अलीगढ़, मैनपुरी तथा फीरोजाबाद जिला पंचायत की बैठकों में जिलों का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित किया गया है। फीरोजाबाद का नाम चंद्रनगर करने का प्रस्ताव पारित होने के बाद अब मैनपुरी का नाम मयन नगरी व अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने का प्रस्ताव दोनों जिलों के जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में सोमवार को रखा गया। सदन ने ध्वनिमत से प्रस्ताव को पारित कर दिया। अब प्रस्तावों को शासन स्तर पर भेजा जाएगा। इसके बाद अब वहां से ही आगे की कार्यवाही होने का प्रविधान है।

मैनपुरी में जिला पंचायत की बैठक अध्यक्ष अर्चना भदौरिया की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। सदस्य योगेंद्र प्रताप ने मैनपुरी का नाम मयन नगरी रखे जाने का प्रस्ताव पेश किया। इसे चर्चा के बाद स्वीकार कर लिया गया। अर्चना भदौरिया ने बताया कि अब इसे शासन को भेजा जाएगा। बैठक में विकास के लिए कार्ययोजना बनाने पर भी सदस्यों ने मंथन किया। गांवों में विकास के लिए पहल करने की बात रखी।

अलीगढ़ में जिला पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में बिजौली के ब्लाक प्रमुख उमेश यादव व अतरौली ब्लाक प्रमुख केहरी सिंह ने प्रस्ताव रखा कि पूर्व में जिले का नाम हरिगढ़ था। ऐसे में अलीगढ़ का नाम पुन: हरिगढ़ करने का प्रस्ताव इस सदन से पास करके शासन को भेजा जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने भी हरिगढ़ नाम रखने के लिए ज्ञापन दिया है, जिसमें जिले में स्व. राजा बलवंत सिंह के नाम से द्वार बनवाने की भी मांग है।

अलीगढ़ के जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह के मुताबिक बोर्ड की बैठक में अलीगढ़ को हरिगढ़ बनाने का प्रस्ताव आया था, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया है। गंभीर रूप से बीमार होने के कारण लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती कल्याण सिंह 1992 में मुख्यमंत्री रहते हुए अलीगढ़ का नाम बदलने की कवायद शुरू की थी, लेकिन तब ऐसा नहीं हो सका था।

ऐसे पड़ा था मैनपुरी नाम

मैनपुरी का नाम एक शताब्दी पहले तक मयनपुरी था, बोलचाल में यह शब्द प्रचलित था। इसकी पुष्टि पुराने डाकघर पर सालों पहले लगे पत्थर भी करते थे। वर्ष 1900 के बाद जिले का नाम मैनपुरी बोलचाल में आ गया। इतिहासकार पं. श्रीकृष्ण मिश्रा एडवोकेट बताते हैं कि वर्ष 1392 से पहले मैनपुरी का अस्तित्व नहीं था। नगरिया स्थान था, जहां एक ब्राह्मण परिवार रहता था। पिता के न होने पर मां ने पुत्र मयन कुमार की शादी करवाने को स्वजन से कहा।

इस पर दो किमी दूर धारऊ में लड़की से मयन का रिश्ता तय हुआ। बरात पहुंची, भांवर से पहले ङ्क्षसदूरिया की पुकार होने लगी। जानकारी पर मयन इसे लाने को घर आए तो मां दोनों हाथों से खीर खाती मिली। पूछने पर कह दिया कि कल से तेरी पत्नी का राज होगा, इसलिए आज खा रहे हैं। यह बात सुनकर मयन ङ्क्षसदूरिया लेकर नहीं पहुंचे, बरात इंतजार के बाद लौट आई। इसके बाद मयन ने दशनामी अखाड़ा से दीक्षा ली और पुरी संप्रदाय में शामिल हो गए। उनका नाम मयनपुरी हो गया। इसके बाद जब मैनपुरी बसी तो शुरुआती नाम मयनपुरी था, जो अपभ्रंश होकर मैनपुरी हो गया।

1985 में पहली बार उठी हरिगढ़ की मांग

आहुति संगठन के संस्थापक अशोक चौधरी ने बताया कि 1985 में पहली बार जिले के समाजसेवी, चिंतक, विचारक और हिंदुत्ववादी संगठनों ने बैठक कर निर्णय लिया कि यह महान संगीतकार और बिहारीजी को प्रगट करने वाले स्वामी हरिदास जी की धरती है। इसलिए इसका नाम हरिगढ़ रखा जाए। इस प्रस्ताव का सभी ने एकसुर में समर्थन किया। उसके बाद से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल आदि तमाम संगठन अलीगढ़ को हरिगढ़ कहते हैं। उनके बैनर और पोस्टरों पर हरिगढ़ का नाम लिखा रहता है। पोस्टकार्ड आदि पर भी हरिगढ़ लिखा रहता है।

एयरपोर्ट का नाम कल्याण सिंह के नाम रखने पर सहमति

वही अलीगढ़ जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में धनीपुर मिनी एयरपोर्ट का नाम प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम रखने तथा नई नए चीनी मिल की स्थापना, गभाना के राजा चेतनराज सिंह व राजा बलवंत सिंह के नाम से स्वागत द्वार बनवाने पर भी सहमति जताई गई है। इन प्रस्तावों को अब शासन को भेजा जाएगा।

Tags: District Name Changelucknow-city-politicsnewsProposal Final FromUttar Pradesh newsYogi Adityanath GovernmentZila Panchayat Proposalsअलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने की तैयारीप्रस्ताव पर लगी मुहरमैनपुरी जिले का नाम मयन नगरी
Previous Post

नीरज चोपड़ा की तबीयत बिगड़ी स्वागत कार्यक्रम के बीच में से ले जाया गया अस्पताल

Next Post

Today History। कैसे लाहौर पकिस्तान को दिया गया ?

Vsrs News

Vsrs News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
कृष्ण तेरी लीला समझ में न आए,वेश बदल अकार्यक्षम पुलिस को सबक सिखाएं

कृष्ण तेरी लीला समझ में न आए,वेश बदल अकार्यक्षम पुलिस को सबक सिखाएं

06/05/2021
Pcmc News: चिखली में 8 वर्षीय बालक की हत्या,परिजनों द्धारा अंतिम संस्कार से इंकार

Pcmc News: चिखली में 8 वर्षीय बालक की हत्या,परिजनों द्धारा अंतिम संस्कार से इंकार

18/04/2022
अयोध्या पहुंची विश्व श्रीराम सेना टीम,श्रीराम के चरणों में सर्मपण निधि अर्पण

अयोध्या पहुंची विश्व श्रीराम सेना टीम,श्रीराम के चरणों में सर्मपण निधि अर्पण

21/01/2021
दिवाली और छठ महापर्व पर सस्पेंस बरकरार,गाइडलाइन का इंतजार

दिवाली और छठ महापर्व पर सस्पेंस बरकरार,गाइडलाइन का इंतजार

05/11/2020

सभागृह नेता ने सौपा गृहनिर्माण मंत्री को ज्ञापन। उल्हासनगर, व्हीएसआरएस न्यूज़

1
मीरगंज भाजपा इकाई ने किया झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास का स्वागत।

मीरगंज भाजपा इकाई ने किया झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास का स्वागत।

1
भारी हंगामे के बीच कृषि बिल राज्यसभा से पास

भारी हंगामे के बीच कृषि बिल राज्यसभा से पास

1
कंपनियों से करेंगे गुंडा टैक्स प्रथा समाप्त,मालिक शिकायत करें-पुलिस आयुक्त

कंपनियों से करेंगे गुंडा टैक्स प्रथा समाप्त,मालिक शिकायत करें-पुलिस आयुक्त

1
Pune News: 31 मई को मनपा चुनाव के लिए आरक्षण ड्रॉ

Pune News: 31 मई को मनपा चुनाव के लिए आरक्षण ड्रॉ

23/05/2022
Pune News: 14 जून को प्रधानमंत्री का देहू तुकोबा की भूमि में आगमन

Pune News: 14 जून को प्रधानमंत्री का देहू तुकोबा की भूमि में आगमन

23/05/2022
Pune News: पुण्येश्वर-नारायणेश्वर मंदिर ढहाकर बना दरगाह,पुणे में मनसे का मुक्ति अभियान

Pune News: पुण्येश्वर-नारायणेश्वर मंदिर ढहाकर बना दरगाह,पुणे में मनसे का मुक्ति अभियान

23/05/2022
Pcmc News: प्लास्टिक कार्रवाई: व्यापारियों को विश्वास में लें पालिका प्रशासन-महेश लांडगे

Pcmc News: प्लास्टिक कार्रवाई: व्यापारियों को विश्वास में लें पालिका प्रशासन-महेश लांडगे

23/05/2022

Recent News

Pune News: 31 मई को मनपा चुनाव के लिए आरक्षण ड्रॉ

Pune News: 31 मई को मनपा चुनाव के लिए आरक्षण ड्रॉ

23/05/2022
730
Pune News: 14 जून को प्रधानमंत्री का देहू तुकोबा की भूमि में आगमन

Pune News: 14 जून को प्रधानमंत्री का देहू तुकोबा की भूमि में आगमन

23/05/2022
727
Pune News: पुण्येश्वर-नारायणेश्वर मंदिर ढहाकर बना दरगाह,पुणे में मनसे का मुक्ति अभियान

Pune News: पुण्येश्वर-नारायणेश्वर मंदिर ढहाकर बना दरगाह,पुणे में मनसे का मुक्ति अभियान

23/05/2022
737
Pcmc News: प्लास्टिक कार्रवाई: व्यापारियों को विश्वास में लें पालिका प्रशासन-महेश लांडगे

Pcmc News: प्लास्टिक कार्रवाई: व्यापारियों को विश्वास में लें पालिका प्रशासन-महेश लांडगे

23/05/2022
729
Hindi e news Paper Online | Latest News Hindi | VSRS News

ADDRESS :
Ambika Bhavan, Gut No. 1323/1,Sai Nath Park,
More Vasti, Chikhali , Pune-411062
RNI No.:MAHHIN/2018/77713
MOBILE : +917887 886500 / +91 80808 06500

Follow Us

Browse by Category

Site Visitors

12253799
Total Visitors
  • Reporter Signup
  • Privacy Policy
  • Contact
  • e-paper
  • भाषा चुनें

All Rights Reserved By VSRSNEWS

DMCA
PROTECTED

No Result
View All Result
  • भाषा चुनें
    • मराठी
    • हिंदी
  • Home
  • Reporter Signup
  • My Account
  • Video News
  • Poll
  • Public Reporter News
  • E-Paper
    • सप्ताहिक
    • गोपालगंज
    • पुणे
  • विश्व
  • देश
  • राज्य
    • महाराष्ट्र
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • असम
    • आंध्रप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिसा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू-कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगना
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्यप्रदेश
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचलप्रदेश
  • राजनीति
  • पुणे शहर
  • पिंपरी चिंचवड़
  • मुंबई
  • पुणे ग्रामीण
  • गोपालगंज
  • आप का विचार
  • आरोग्य
  • ख़बरनामा
  • खेल
  • तंत्रज्ञान
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • महिला जगत
  • युवा जगत
  • वारदात
  • व्यापार जगत
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • Contact

All Rights Reserved By VSRSNEWS

DMCA
PROTECTED

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist