कानपुर।व्हीएसआरएस संवाददाता: विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन कानपुर उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में ग्राम सचौली ग्राम में बैठक संपन्न हुई।
जिसमें मुख्य अतिथि माननीय जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह (अनुज ) ने संगठन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी एवम् इससे जुड़ कर समाज हित में अपना योगदान देने का अनुरोध किया।
इस दौरान बैठक में विपेन्द्र सिंह (विधानसभा उपाध्यक्ष) , महेंद्र कुमार (भीतरगांव ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष), राजू यादव (पूर्व प्रधान) मेहरौली , उमा शंकर (ब्लॉक उपाध्यक्ष पश्चिम), देवेंद्र कुमार ब्लॉक उपाध्यक्ष, हिमांशु साहू( ब्लॉक सचिव)सुधीर (ब्लॉक उपसचिव ) एवं गांव के सभी लोग मौजूद रहे। बैठक में नए पदाधिकारियों को भी जोड़ा गया और गणमान्य लोगों व नए जुड़े पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र एवं कैलेंडर देकर जिला अध्यक्ष जी ने सम्मानित किया|
आपको बताते चलें कि विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन भारतवर्ष विभिन्न राज्यों में अपनी अलग सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य करता है। जिनमें मुख्यत समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े लोगों तक शिक्षा स्वास्थ और रोजगार पहुंचाना है।