लखनऊ| व्हीएसआरएस न्यूज: राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज इलाके के उदयगंज स्थित हुंडई सर्विस सेंटर में एक नाबालिग कर्मचारी के साथ दरिंदगी की वारदात सामने आई है| आरोप है कि साथी कर्मचारियों ने 16 वर्षीय नाबालिग का हाथ-पैर हाथ बांधकार उसके पिछले प्राइवेट पार्ट में प्रेशर गन डालकर चालू कर दिया| प्रेशर के चलते ही पेट की आतें फट गई| युवक को गंभीर अहलात में मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है| पीड़िता के भाई ने हुस्सैनगंज थाने में नजद तहरीर दी है|
तहरीर के मुताबिक आदित्य त्रिवेदी पिछले दो महीने से सर्विस सेंटर में काम कर रहा था| इस दौरान वहां काम करने वाले कुछ लड़के उसके साथ आए दिन मजाक और परेशान करते थे| भाई का आरोप है कि 29 अप्रैल की शाम 5 से 7 बजे के बीच चार लड़कों ने भाई का हाथ और पैर पकड़ लिया| इस बीच विकास शर्मा नमक कर्मचारी ने प्रेशर गन उसके पिछले प्राइवेट पार्ट में डाल कर चालू कर दिया|
इस घटना के बाद आदित्य तुरंत बेहोश हो गया| कर्मचारियों ने ही उसे सिविल अस्पताल में एडमिट कराया, जहां उसे इंजेक्शन देकर डिस्चार्ज कर दिया गया| लेकिन आदित्य रात भर कराहता रहा| इसके बाद परिजन उसे लेकर लोक बंधू अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए केजीएमयू रेफर कर दिया| केजीएमयू में डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि प्रेशर गन की वजह से आदित्य की आंतें फैट गई हैं| डॉक्टरों ने 30 अप्रैल को ऑपरेशन किया, लेकिन उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है| परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है| इस मामले में एसीपी हजरतगंज ने बताया है कि इस मामले तहरीर प्राप्त हुई थी| लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया है|