वाराणसी(व्हीएसआरएस न्यूज) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय क्षेत्र वाराणासी में हुए एमएलसी चुनाव में भाजपा को दोहरा झटका लगा है। भाजपा दोनों सीटें हार गई। यहां जबर्दस्त सेंध लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने दोनों सीटें जीत ली है। स्नातक सीट पर सपा के आशुतोष सिन्हा ने भाजपा के केदारनाथ सिंह को 3850 वोटों से हराया। कुल 52 घंटे मतगणना चली। 22 चक्रों में गिनती हुई। इसके पहले शिक्षक सीट पर सपा के लालबिहारी यादव ने जीत दर्ज की। भाजपा के निर्दल उम्मीदवार प्रमोद मिश्रा को 936 वोटों से हराया। 10 वर्षों से भाजपा के पास दोनों सीटें थी। भाजपा समर्थित प्रत्याशी चेतनारायण सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
प्रधानमंत्री की वाराणासी और गोरखपुर की मुख्यमंत्री योगी के गढ़ में भाजपा चुनाव हार गई है। परिणामों की घोषणा से पूर्व ही सपा कार्यकर्ता झूम उठे। दोनों प्रत्याशियों के साथ नारेबाजी,ढोल नगाडे के साथ जश्न मनाए। फूलमलाएंओं से लाद दिया। इसके बाद पैदल ही प्रत्याशी के साथ समर्थक नारेबाजी करते हुए पहड़िया मंडी के मुख्य प्रवेश द्वार तक पहुंचे। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दोपहर करीब 12 बजे चंदौली के एआरओ व जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने लालबिहारी यादव को जीत का प्रमाणपत्र दिया।