मुंबई(व्हीएसआरएस न्यूज)महाराष्ट्र पुलिस विभाग में तेजतर्रार आयपीएस अधिकारी हेमंत नागराले महाराष्ट्र के अगले डीजीपी होंगे। इनको इस पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा रही है। वर्तमान में डीजीपी सुबोध कुमार जायसवाल को केंद्र में भेजा जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने नागराले के नाम पर मुहर लगा दी है।
नागराले 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी है। मुंबई में जब पुलिस आयुक्त थे उस समय 2017 में वाशी बैंक ऑफ बडौदा में एक चोरी का पर्दाफाश किया था। पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के कार्यक्रम के दौरान बेहतर कानून व्यवस्था के लिए सरकार से सम्मानित हो चुके है। डयूटी पर लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त एक्शन लेने के बारे में इनकी तूती बोलती है। इतना ही नहीं विधान परिषद की बिना अनुमति शेकापा के विधायक जयंत पाटिल के खिलाफ अपराध दर्ज किया। इसके बाद 2018 में उन्हें इस मामले में निलंबित भी किया गया।
2018 में नागपुर तबादला हुआ। उसके पहले 2016 में नवी मुंबई पुलिस आयुक्त भी रह चुके है। इनके पास फिलहाल पुलिस महासंचालक(लीगल एंड टेक्निकल) के पद पर कार्यरत है। हेमंत नागराले अगले 19 माह तक डीजीपी बने रह सकते है।