नंदुरबार(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र मे एक दर्दनाक हादसा में 5 लोगों की मौत 35 लोगों के घायल होने की खबर है। नंदुरबार में बुधवार को यात्रियों से भरी बस खाई में गिरने से यह हादसा हुआ।जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से कई यात्रियों की हालत गंभीर है। मौके पर बचाव कार्य जारी हैं।
नंदुरबार के एसपी महेंद्र पंडित ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा नंदुरबार के खामचुंदर गांव में हुआ। बस यात्रियों को लेकर मलकापुर से सूरत जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में खड्ड में जा गिरी। हादसे में ड्राइवर और क्लीनर की भी मौत हो गई। इसके अलावा तीन अन्य यात्रियों की भी जान चली गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक 35 यात्री हादसे में घायल हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर बचाव कार्य अभी जारी है।बस के सीधे नीचे गिरने की वजह से ड्राइवर, क्लीनर और तीन यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। मौके पर नंदुरबार फायर विभाग और पुलिस की टीम स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को हॉस्पिटल पहुंचा रही है।