मुंबई(व्हीएसआरएस न्यूज) कोरोना के नए रुप को देखते हुए पिंपरी चिंचवड और पुणे शहर में कर्फ्यू के पहले दिन सभी बडे पुलिस अधिकारी सडकों पर गाडियों के चालान काटते नजर आए। रात भर चेकिंग चल रही थी। शहरों की सडकों पर सन्नाटा पसरा था। मुंबई,पुणे नासिक जैसे बडे शहरों में नाइट कर्फ्यू का असर दिखा। कर्फ्यू 22 दिसंबर से 5 जनरवरी तक रहेगा। रात 11 बजे से 6 बजे तक प्रतिबंध लगाया गया है।
मुंबई में चारों ओर पसरा सन्नाटा
मुंबई के व्यस्त भीडभाड वाला इलाका मरीन ड्राइव,जुहू बीच और अन्य इलाकों में 11 बजे के बाद विरानी छायी थी। जबकि मुंबई के बारे में कहना है कि मायानगरी के लोग दिन को सोते है रात को जागते है। पुणे और ठाणे में भी रातभर चेकिंग हुई और बाहर घूम रहे लोगों को वापस उनके घर भेजा गया। भिवंडी में पुलिस ने वंजर पट्टी नाका,साईंबाबा,कल्याण नाका,धामनकर नाका,अंजुरफाटा बाजार क्षेत्र में पोस्ट लगाकर चेकिंग की।
सड़क पर नजर आए सभी बड़े अधिकारी
ठाणे में सभी धार्मिक,सामाजिक आयोजनों पर रोक लगा दी गई। महाराष्ट्र में 6 बजे तक मास्क अनिवार्य किया गया है। नाईट कर्फ्यू को सख्ती के साथ लगाने की जिम्मेदारी सभी पुलिस आयुक्तयों,विभागीय आयुक्तों जिलाधिकारी,मनपा आयुक्यों की है। केवल इमरजेंसी सेवाओं पर इजाजत होगी। दूध,सब्जी,दवाईयां अत्यावश्यक सेवाएं को छूट दी गई है। इमरजंसी को छोडकर बाकी सभी यातायात पर प्रतिबंध लगाया गया है। रात के समय अनावश्यक बाहर न निकलें ऐसी अपील पुलिस प्रशासन की ओर से की गई है। सडकों पर बडे अधिकारियों की डियुटी तैनात की गई है। ताकि कर्फ्यू का पूरी तरह पालन हो सके।