Pcmc News पिंपरी (व्हीएसआरएस न्यूज) सेवा विकास बैंक के पूर्व चेयरमैन अमर मूलचंदानी को पुणे के पिंपरी में स्थित सेवा विकास सहकारी बैंक में वित्तीय घोटाले के मामले में ईडी ने जुलाई को गिरफ्तार किया है। मूलचंदानी पर सेवा विकास सहकारी बैंक में 429.6 करोड़ रुपये के लोन की हेराफेरी का आरोप था।वे 7 जुलाई तक रिमांड पर रहेंगे।
ईडी की ओर से पूरे बैंक घोटाले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। मूलचंदानी ने बैंक में जनता की जमा राशि के लि बैंकिंग नियमों का उल्लंघन करते हुए कुछ उधारकर्ताओं को अवैध रूप से ऋण स्वीकृत किए थे। ईडी ने 7 जुलाई तक रिमांड पर लिया है। मूलचंदानी की संपत्ति ईडी पहले ही जब्त कर चुकी है।
इससे पहले इस मामले में 122.35 करोड़ रुपये की संपत्ति यों को अस्थायी रूप से कुर्क किया गया था। अमर साधुराम मूलचंदानी की बेनामी संपत्ति मामले में आगे की जांच जारी है। मूलचंदानी ने बैंक में सार्वजनिक जमा को अपनी निजी जागीर की तरह माना और सभी बैंकिंग नियमों का उल्लंघन किया। अपने पसंदीदा उधारकर्ताओं को मनमाने तरीके से अवैध रूप से ऋण स्वीकृत करने के लिए बैंकिंग मानदंड उनकी साख की जांच करना और पर्याप्त संपार्श्विक प्रतिभूतियों के बिना और बैंक में स्वीकृत ऋण राशि पर 20 प्रतिशत कमीशन लेकर कर्ज वितरण करने का आरोप है। ईडी की प्रेस रिलिज में कहा गया है।
इस मामले में पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने अमर मूलचंदानी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। कुछ महीने पहले मूलचंदानी जमानत पर बाहर आए थे और फिर से ईडी ने उन पर छापा मारा था। इस बैंक में हजारों जमाकर्ताओं का करोड़ों पैसा फंसा हुआ है, जिसे आरबीआई ने प्रशासक नियुक्त किया है। खुलासा हुआ कि सेवा विकार बैंक में बड़ा घोटाला हुआ था और इसमें फर्जी दस्तावेज देकर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन आवंटित किया गया था। इस मामले में पिंपरी चिंचवड़ में सेवा विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष अमर मूलचंदानी के खिलाफ मामले दर्ज किये गये थे। उस वक्त अमर मूलचंदानी को भी गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया. मूलचंदानी पिंपरी-चिंचवड़ के पूर्व उपमहापौर हैं।