Pune News पुणे (व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे के सदाशिव पेठ में हुई घटना के बाद पुणे पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। उन्होंने पुणे महिला पुलिस की 25 दामिनी स्क्वॉड बनाने का फैसला किया है।
पुणे के सदाशिव पेठ में एक दोस्त ने दोस्त पर कोयते से हमला कर दिया। हमले में लड़की बाल-बाल बच गई। इस घटना से पूरा महाराष्ट्र हिल गया था। जब ये घटना हुई तो हमलावर को नागरिकों ने जमकर पीटा। इसके बाद नागरिक हमलावर को थाने ले गए,लेकिन उस वक्त थाने में कोई पुलिस नहीं था। इन सबके बाद अब पुणे पुलिस ने सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। तो अब ऐसा लग रहा है कि पुणे पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए कमर कस रही है।
पुणे पुलिस के क्या हैं नए फैसले?
– पुणे महिला पुलिस के 25 दामिनी दस्ते नए बनाए जाएंगे।
– अब तक 15 दामिनी दस्ते थे। यह बढ़कर 40 हो जाएगा।
– गश्त के लिए 100 और बीट मार्शल नियुक्त किए जाएंगे।
– अभी तक गश्त के लिए 100 बीट मार्शल थे, इसे बढ़ाकर 200 किया जाएगा।
– पुणे पुलिस शहर के कॉलेजों में काउंसलिंग प्रोग्राम चलाएगी।
– पुणे का हर पुलिस स्टेशन 24 घंटे खुला रहेगा।
महिला सुरक्षा के लिए पुणे पुलिस के नए उपाय
महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा कुछ नये उपाय भी तैयार किये गये हैं। इस अभियान में क्राइम ब्रांच, ट्रैफिक ब्रांच और स्थानीय पुलिस शामिल रहेगी। कमिश्नर ने क्राइम ब्रांच और ट्रैफिक पुलिस समेत सभी वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टरों को महिलाओं की सुरक्षा के लिए जरूरी एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।