मुंबई(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्य की उद्धव ठाकरे की सरकार ने कई फैसले किए हैं। रविवार को कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया कि रात 8 से सुबह 7 तक महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। शनिवार और रविवार को पूरे राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन लागू होगा। ये सभी नियम सोमवार रात आठ बजे से लागू होंगे।
महाराष्ट्र के पुणे में कोरोना के 8605 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 56 लोगों की मौत हुई है। कुल केस 5,34,411 हुए, अब तक 9,974 की मौत। महाराष्ट्र में कोरोना विस्फोट के बाद सख्ती,मॉल्स,थिएटर,गार्डन पूरी तरह से रहेंगे बंद।
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री असलम शेख ने कहा है कि ऑफिसों के कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। इसके अलावा सरकार ने वीकेंड पर लॉकडाउन का ऐलान भी कर दिया है। यह लॉकडाउन हर शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक रहेगा। 30 अप्रैल तक राज्य में कठोर नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। दिन में धारा 144 संपूर्ण राज्य में घोषित हुआ है। एक साथ 4 से ज्यादा लोग एक साथ दिखे तो कार्रवाई के आदेश दिए गए। सरकारी ऑफिस 50% क्षमता पर काम करेंगे। 50% बैठने की क्षमता पर निजी वाहनों को चलाने की अनुमति रहेगी। दिन में गाड़ियां चलेंगी लेकिन रिक्शा में 1 ड्राइवर और 2 लोगों को अनुमति है। टैक्सी 50% लोगों के साथ चलेगी। बसों में खड़े होकर सफर करना मना है। धर्मिक स्थलों में पुजारी और कर्मचारियों को ही अनुमति होगी।
महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट बैठक में फैसला
- कोरोना को रोकने के लिए सख्त नियम बनाए गए जिसे कल शाम 8 बजे से लागू किया जाएगा
- शाम 8 से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू रहेगा. दिन भर 144 लागू, 5 से ज़्यादा लोग जमा नहीं हो सकेंगे
- मॉल, रेस्टोरेंट, बार को बंद किया जाएगा, पार्सल शुरू
- अत्यावश्यक सेवाएं शुरू रहेंगी
- सरकारी कार्यालय 50 फीसदी की क्षमता से चलेंगे
- इंडस्ट्री पूरी तरह चालू रहेगी, वर्कर पर कोई पाबंदी नहीं
- कंस्ट्रक्शन साइट जहाँ वर्कर को रहने की सुविधा है, वो कंस्ट्रक्शन साइट चालू रहेंगे
- सरकारी ठेके में जहां निर्माण का काम शुरू वो चालू रहेंगे
- सब्ज़ी मंडी पर कोई निर्बंध नहीं, लेकिन भीड़ कम करने के लिए नियम बनाए गए
- शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक स्ट्रिक्ट लॉकडाउन महाराष्ट्र में रहेगा. वीकेंड में लॉकडाउन रहेगा
- यह फैसला लेने से पहले सभी लोगों से बात की
- शूटिंग में जहाँ भीड़ नहीं होंगे, वहाँ काम शुरू रह सकता है
- थिएटर बंद रहेंगे
- वीकेंड में अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़ सबकुछ बंद
- सभी यातायात पहले की तरह शुरू रहेंगी
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट 50 फीसदी की क्षमता से चलेगा