मुंबई-महाराष्ट्र में 72 वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुंबई के शिवाजी पार्क में महामहिम राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने तिरंगा फहराया तो मुख्यमंत्री सरकारी वर्षा मंगले पर उद्धव ठाकरे ने तिरंगा फहरया। इस अवसर पर पत्नी रश्मी ठाकरे उपस्थित थे। पुलिस स्कवाड की सलामी दी गई।
पुणे के शिवाजीनगर पुलिस ग्राऊंड में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के हाथों तिरंगा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर अजित पवार के हाथों स्वागत कक्ष का भी उद्घाटन किया गया। अजित पवार ने कहा कि किसानों के लिए राज्यपाल को अपने गोवा कार्यक्रम को रद्द करके मिलने का समय देना चाहिए था। शिवाजी पार्क में मुख्यमंत्री के हाथोमन पुलिस थाने का उद्घाटन हुआ।ऑनलाइन से महाराष्ट्र के 94 पुलिस स्टेशनों में स्वागत कक्ष का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर गृहमंत्री अनिल देशमुख्,मुंबई के पालकमंत्री असलम शेख,पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे,राज्य मंत्री सतेज पाटिल,सांसद अरविंद सावंत,विधायक मंगल प्रभात लोढा,पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह उपस्थित थे।