पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज)महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पुणे की येरवडा जेल में जाकर कैदियों से मिले और उनका हालचाल पूछा। उनकी समस्याएं और मांगों के बारे में पूछताछ की। कैदियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का जल्द निवारण करेंगे। इस अवसर पर देशमुख ने एलान करते हुए कहा कि महाराष्ट्र राज्य में मॉडर्न जेल बनायी जाएगी। देशमुख ने पत्रकारों से कहा कि जेल के हालात काफी अच्छे है लेकिन और सुधार की आवश्यकता है।
अनिल देशमुख ने बताया कि राज्य में जितनी भी जेलें हैं उनमें कैदियों की संख्या काफी ज्यादा है। कई जेलों में यह संख्या 3 गुना से भी अधिक है। ऐसे में कैदियों को अच्छा वातावरण कैसे दिया जाए। इस विषय पर भी विचार किया जाएगा। इसके अलावा नई जेल बनाने के प्रस्ताव पर भी कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री से चर्चा हुई थी। ऐसे में राज्य में मॉडर्न जेल को बनाने के प्रस्ताव पर भी सरकार गंभीरता से विचार करेगी।