पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) कुश्ती का आखाडा हो या फिर राजनीति का मैदान, भोसरी के भाजपा विधायक महेश लांडगे पूरी तैयारी के साथ उतरते है और दुश्मन को धोबिया पछाड लगाते हुए चारों खाने चित्त करके ही वापस लौटते है। लगातार दो बार भोसरी विधानसभा चुनाव में डंका बजाने वाले महेश लांडगे ने इस कथन को सत्य कर दिखाया। अब उनके सामने आगामी 2022 पिंपरी चिंचवड मनपा का चुनाव है। राज्य में सत्ता परिवर्तन होने से भाजपा के लिए विषम परिस्थितियां है। लेकिन इन परिस्थितियों को मात देने के लिए महेश लांडगे अपनी फौज को मजबुत कर लेना चाहते है। भाजपा संगठन को मजबुत करना चाहते है। यही कारण है कि अपने फॉदर बॉडी की कार्यकारिणी में 14 नए पदाधिकारियों को शामिल किए है। इसमें हिन्दी भाषिकों को छोडकर बाकी सभी जातिय,धर्म का ध्यान रखा गया है।
कार्यकारिणी में जिन 14 नए पदाधिकारियों को जगह मिली है उसमें उपाध्यक्ष और सचिव पदो पर नियुक्तियां की गई है।
उपाध्यक्ष : रवींद्र नांदूरकर,प्रकाश जवलकर,किसन बावकर,पोपट हजारे,विनोद माल।
चिटणीस : घनश्याम माने,छाया पाटील,देवदत्त लांडे,राजेंद्र ढवले,राधिका बोर्लीकर,अपर्णा मणेरीकर,सौरभ धुलेकर।
कार्यकारिणी सदस्य : गणेश वालुंजकर,समीर जवलकर।
महेश लांडगे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों,सदस्यों को शुभकामनाएं दी और भाजपा की नीतियों,उद्देश्य,विभिन्न योजनाओं को आखिरी व्यक्ति,धरातल तक ले जाकर समझाने,प्रचार प्रसार करने के लिए दिशा निर्देश दिए।