पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे में आज एक बडी पानी की पाईपलाईन फटने की घटना घटी। देखते ही देखते लाखों लिटर पानी बह गया। वहीं इसकी चपेट में आने से 9 लोग जख्मी हो गए। यह घटना शहर के जनता वसाहत की है। पाइपलाइन फटने से 35-40 घरों में पानी घुस गया। मानो अचानक पानी का सैलाब आ गया हो।
जनता वसहाट स्ट्रीट नंबर 29 में शुक्रवार रात 11.30 बजे के आसपास यह घटना घटी। 18 इंच पानी का एक पाइपलाइन फटने की खबर है। जब यह हादसा हुआ उस समय लोग अपने घरों में सो रहे थे। यह बस्ती पुणे की एक पहाडी पर बसी है। पहाड पर पानी के टैंक बने है और पाइपलाइन उपर से नीचे की ओर आया हुआ है। पार्वती जल संयंत्र से आपूर्ति की जाती है। टंकी भरने के बाद जरुरत के हिसाब से पानी की पूर्ति नागरिकों को होती है।़
ऊंचाई से पानी आने के कारण हुआ नुकसान
इस पाइपलाइन से आधे पुणे में पानी की सप्लाई होती है। पहाड़ी से पाइपलाइन नीचे की ओर आने के कारण इसपर पानी का दबाव बहुत ज्यादा रहता है। घटना में महेश मोर,रविंद्र कोंढलकर,सुनीता बैत,पीयूष जाधव,अक्षय सोलकर समेत 9 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 5 को ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को भारती विश्वविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।