दिल्ली|व्हीएसआरएस न्यूज : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी कर दी है| इस लिस्ट में नौ उम्मीदवारों के नाम हैं| इनमें उत्तर प्रदेश की सात और पश्चिम बंगाल की आसनसोल और चंडीगढ़ सीट शामिल है| बीजेपी ने चंडीगढ़ से वर्तमान सांसद किरण खेर का टिकट काट दिया है| उनकी जगह संजय टंडन को अपना प्रत्याशी बनाया है| इसके अलावा आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ एसएस अहलुवालिया को उतारा गया है|
बीजेपी नेता ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को बलिया से टिकट दिया है| वहीं गाजीपुर से मुख्तार अंसारी के भाई और सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के सामने पारसनाथ राय को उतारा है| इसके अलावा फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, मछलीशहर से बीपी सरोज को टिकट दिया गया है| वहीं कौशाम्बी से विनोद सोनकर को चुनावी मैदान में उतारा गया है| भारतीय जनता पार्टी ने मैनपुरी सीट पर समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव के सामने जयवीर ठाकुर को टिकट दिया है| वह इस समय यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं|