पंचदेवरी। व्हीएसआरएस संवाददाता: नवंबर महीना शुरू होते ही प्रखंड क्षेत्र में रबी की बोआई शुरू हो गई है। खेतों में दलहन, तेलहन के अलावे गेंहू की बोआई चल रही है। 15 नवंबर तक गेंहू की बोआई का उत्तम समय है। पंचदेवरी प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जल जमाव रहने के कारण रबी फसल की बोआई पर ग्रहण लगा हुआ है। कृषि आधारित परिवार इस कारण चिता में है। जल जमाव के कारण लगभग एक हजार एकड़ जमीन में बोआई पर ग्रहण लग रहा है।
जल जमाव से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की इस परेशानी को सुनने वाला कोई नहीं है। किसान रामजी मिश्र ने बताया कि इस साल अधिक बारिश हुई जिस कारण खरीफ फसल मक्का पानी में डूब गया था। जब रबी का समय आया तो जल निकासी का व्यवस्था नही रहने के कारण स्याही क्षेत्र तालाब बना हुआ है। पंचदेवरी प्रखंड की मुख्य फसल गेहूं तथा खरीफ फसल मक्का है। जल जमाव के कारण समय से बोआई नहीं हो पा रही है। इस कारण किसान दोहरी मार झेलने को विवश हैं।
कृषि विशेषज्ञ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 3730 हेक्टेयर में गेहूं का लक्ष्य रखा गया है। इस बार अधीक बारिश होने से नीचली भूमी में लगभग एक हजार हेक्टेयर से अधिक भूमी में जल जमाव है। ऐसे में लक्ष्य को पाना आसान नहीं होगाv। वैसे कृषि विभाग लक्ष्य को पुरा करने के लिए प्रयासरत है।