• चार साल पहले भी कर चुका है अपने हीं बेटे की हत्या।
• गुरूवार की अहले सुबह शव।
• पहुंचते हीं गांव में मचा कोहराम।
कटेया। व्हीएसआरएस संवाददाता: कटेया थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में बुधवार की रात आपसी विवाद में पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर और पोस्टमार्डम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज के लिए भेज दिया। मृत युवक उक्त गांव निवासी गणेश साह का 23 वर्षीय पुत्र सतेंद्र साह था। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि विशुनपुरा गांव निवासी जयश्री चौहान अपनी पत्नी दुर्गावती देवी व बेटी सुनीता एंव मनीषा के साथ मारपीट कर रहा था। मारपीट के डर से उसकी पत्नी और बेटियां गांव में इधर-उधर भागने लगी। अपनी पत्नी व बेटियों को खोजते हुए वह पड़ोसी गणेश के दरवाजे पर पहुंचा। वहां अपनी पत्नी व बच्चों को उसके घर में छुपे होने की बात करने लगा। घर पर मौजूद सतेंदर इस बात से इनकार करने लगा। लेकिन, जयश्री चौहान इस बात को मानने को तैयार नहीं था। वह बार-बार कह रहा था कि उसकी पत्नी व बेटियां तुम्हारे ही घर छुपी हुई है। इसी बीच में जयश्री चौहान सत्येंद्र के पेट में चाकू घोंप दिया। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तथा ग्रामीण गंभीर रूप से घायल सतेंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंचदेवरी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पंचदेवरी पिकेट प्रभारी रियाज अहमद मामले की जांच की व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया। इधर घटना को अंजाम देकर आरोपी जयश्री चौहान मौके से फरार हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे कटेया थाना क्षेत्र के हीरमति रानी देवी स्थान के पास से गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद परिजनों में मातम छाया हुआ है। मृतक सत्येंद्र की मां राजकुमारी देवी, पिता गणेश, भाई दुर्गेश व प्रिंस बहन रीमा, बंधन व सीमा का रो रो कर बुरा हाल है।
सतेंद्र का हत्यारा जयश्री चौहान आठ माह पूर्व ही जेल से छूटकर आया था। मार्च 2016 में उसने अपने ही बेटे अनुज कुमार की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी थी। इस मामले में वह जेल में बंद था। जेल से छूटने के बाद सीमावर्ती क्षेत्र उत्तर प्रदेश के गौरी श्रीराम मठ पर कुछ दिनों तक रहा। बाद में उसकी पत्नी दुर्गावती देवी ने उसे घर ले आया। लेकिन, फिर वह पहले की तरह हीं अपनी पत्नी व बच्चों को मारने पीटने लगा था। प्रतिदिन परिजनों से मारपीट करता था। ग्रामीणों ने बताया कि उसके रवैया से परिजन काफी परेशान हैं। फिर बुधवार की रात परिजनों से ही झगड़ा के क्रम में उसने पड़ोसी की जान ले ली। इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।
आपको बताते चलें कि मृत सतेन्द्र का शव गुरूवार की अहले सुबह विशुनपुरा गांव पहुंचा चारो तरफ चिख पुकार मच गई। गांव में मातमी सन्ना छा गया। गांव में हर कोई आरोपी को भला बुरा कह रहा था। लोगों ने बताया कि सतेंद्र बहुत हीं अच्छा लड़का था। वह अपने परिवारका कमाउ सदस्य था। उसकी तीन छोटी बहने व दो छोटा भाई है। सबकी आंखे उन्हे देखकर नम थी। इधर मृतक सत्येंद्र की मां राजकुमारी देवी, पिता गणेश, भाई दुर्गेश, प्रिंस, बहन रीमा, बंधन व सीमा का रो रो कर बुरा हाल है।
वहीं रियाज अहमद पिकेट प्रभारी पंचदेवरी ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पहले से भी अपने बेटे की हत्या में जेल काट चुका है। वह बेल पर छूट कर घर आया था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायीक हिरासत में भेज दिया गया है।