पटना।व्हीएसआरएस संवाददाता: अखिल भारतीय व्याहुत कलवार महासभा के तत्वावधान में श्री बलभद्र जयंती समारोह सह 34वां श्री बलभद्र पूजनोत्सव का आयोजन पटना स्थित महाराणा प्रताप भवन में गत चार सितंबर को किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधान पार्षद विनोद कुमार, पूर्व अध्यक्ष,जिला परिषद, पूर्वी चम्पारण तथा बिहार लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रो.अरुण कुमार भगत भी मौजूद रहे।
कलवार समाज के लोगों ने अपने कुलदेवता भगवान बलभद्र व सहस्त्रार्जुन भगवान की पूजा का आयोजन धूमधाम से किया। कार्यक्रम स्थल पर भगवान बलभद्र एवं सहस्त्रार्जुन की भव्य प्रतिमा का स्थापना किया गया था विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा का आयोजन किया गया। बताते चले कि हर साल बड़ी धूमधाम से बलभद्र भगवान की जयंती पूजन समारोह मनाया जाता है।
इस मौके पर जानकारी देते हुए अखिल भारतीय व्याहुत कलवार महासभा के मीडिया प्रभारी सुजीत कुमार ने कहा कि पूजनोत्सव के दौरान जिले भर से आए लोगों ने भगवान बलभद्र की पुजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद लोगों ने महा प्रसाद वितरण काउंटर पर जाकर प्रसाद ग्रहण किया। जिसके बाद बाहर से आए कलाकारों ने अपने प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। इसके साथ ही छोटे छोटे बच्चों ने भी अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
वहीं जिला युवा अध्यक्ष श्री विकास कुमार उर्फ़ गुड्डू ने बताया कि बलभद्र पूजा को लेकर कलवार पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा पिछले एक माह से लगातार तैयारी में लगे थे ।कार्यकर्ताओं ने लगातार क्षेत्र में जाकर लोगों को कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस तरह के आयोजनों से समाज मे एकजुटता आती है। भगवान बलभद्र शक्ति व रचना के प्रतीक थे।
भगवान बलभद्र और सहस्त्रार्जुन सम्पूर्ण मानव जाति के लिए कल्याणकारी हैं। भगवान बलभद्र के कंधे पर रखा हल कृषि का प्रतीक है। कलवार समाज उनके कार्यों को आत्मसात कर नए समाज का निर्माण कर हमेशा जन सेवा में लगा रहता है। पूजा में समाज की महिलाओं समेत बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।