- दो महीने बाद होनी थी शादी
गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: महम्मदपुर थाना क्षेत्र के परसौनी गांव के मुसहर टोली में करेंट के चपेट में आने से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक की पहचान महम्मदपुर थाना क्षेत्र के परसौनी मुसहर टोली निवासी कैलाश राउत के 22 वर्षीय बेटा कन्हैया राउत के रूप में की गई।
मिली जानकारी अनुसार मृतक गुरुवार की सुबह अपने घर के पास गाय को चारा खिलाने पहुंचा था तभी बिजली प्रवाहित तार टुट कर पहले से ही पानी में गिरा हुआ था। जिसे वह देख नही सका और उसके सम्पर्क में आ गया। जब तक परिजन उसे उठाकर अस्पताल ले जाने की तैयारी करते तब तक उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है।
बताया जाता है कि मृतक की शादी मई महीने में छपरा जिले के बनियापुर पुछरी गांव में होने वाली थी। शादी को लेकर पुरा परिवार उत्साहित था। पहली बार घर मे बहू के आने की तैयारी में पूरा परिवार जुटा था। लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। मृतक चार भाई एक बहन में सबसे बड़ा था।