गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर थाना क्षेत्र के मैनपुर पुल के पास मोटरसाइकिल सवार ने पैदल चल रहे एक 45 वर्षीय व्यक्ति को जोरदार धक्का मार दिया जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी अवस्था में उसे स्थानीय लोगों ने तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के भीतरभेरवा गांव निवासी स्वर्गीय गूगली माझी के 45 वर्षीय बेटा मोतीलाल मांझी के रूप में की गई। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
मिली जानकारी अनुसार मृतक मोतीलाल मांझी मजदूरी कर अपने घर लौट रहा था। इस दौरान वह सड़क पर पैदल ही चल रहा था तभी पीछे से एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार द्वारा उसे जोरदार धक्का मार दिया और मौके का। फायदा उठाकर फरार हो गया। इस हादसे के बाद मोतीलाल मांझी मौके पर गिरकर बुरी तरह लहूलुहान होकर जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की नजर जब उस पर पड़ी तो उसे उठाकर तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।
यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल इस घटना के बाद मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है, कि मृतक के 5 बच्चे हैं तीन बेटियां दो बेटा को वह मजदूरी कर भरण पोषण करता था लेकिन उसकी मौत हो जाने के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा