गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज के महिला कॉलेज और एसएस बालिका स्कूल में स्वामी विवेकानंद की जयंती को लेकर युवा दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कई छात्राएं शामिल हुई। छात्र संवाद कार्यक्रम में छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके विचारों पर चर्चा की।
दरअसल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महिला कॉलेज और एसएस बालिका स्कूल में स्वामी विवेक नंद के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित किया गया इस दौरान स्वामी विवेकानंद के तैलय चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम में शामिल परिषद के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनीश कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक महान आध्यात्मिक गुरु और देशभक्त थे। उन्होंने भारत की युवा शक्ति को जागृत किया और उन्हें अपने देश के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया।
छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के महत्व पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। छात्राओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति और दर्शन को विश्व के सामने रखा।
उन्होंने कहा कि युवाओं को भारतीय संस्कृति और दर्शन को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। छात्र संवाद कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
उन्होंने कहा कि वे अपने जीवन में स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाकर देश और समाज की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने और सफल होने के लिए प्रेरित करेंगे।