गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: शहर के आंबेडकर भवन में शनिवार को विकास मित्रों के लिए विकास रजिस्टर वर्जन 2.0 प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंम्भ किया।
प्रशिक्षण कार्यशाला बिहार महादलित विकास मिशन अनुसुचित जाति व अनुसुचित जन जाति कल्याण विभाग बिहार पटना के सौजन्य से जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिले के सभी विकास मित्रों को विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण एवं विकास रजिस्टर V-2.0 में डाटा एंट्री का ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया।
कार्यशाला में जिला पदाधिकारी को पुष्प पौधा देकर जिला कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार ने अभिवादन किया। साथ ही अन्य उपस्थित पदाधिकारियों को भी पुष्प पौधा देकर उनका अभिवादन किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने विकास मित्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने पदनाम के अनुरूप कार्य करें। विकास में बाधा बनने की कार्यशैली ना अपनायें। आप इमानदारी से अच्छा कार्य करेंगे तभी आपकी संस्था बची रहेगी अन्यथा आपको नियोजन पर रखा गया है।
प्रत्येक गांव में कृषि सलाहकार और विकास मित्र रखे गयें है। ताकि ग्रामीणों के लिए सुविधा हो। अत: विकास मित्र का नाम बाधा मित्र न बनने दें। आप के कार्य एवं दायित्व फैसीलीटेशन प्रदान कराना है। जिसे पूरी निष्ठा से निभायें। जो विकास मित्र अच्छे कार्य करेंगे उन्हें सम्मानित किया जाएगा और जो अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं लाएंगे उन्हें दंडित भी किया जाएगा।
————————–
डीएम ने दिए कई आदेश
पदाधिकारियों को डीएम ने निर्देश दिया कि इनके द्वारा किये गये प्रत्येक दिन के कार्य का रिपोर्ट लेकर उसकी समीक्षा करें। सभी विभागों के पदाधिकारियों जैसे श्रम संसाधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, समेकित बाल विकास योजनाएं, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग, आपूर्ति विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग एवं अन्य सभी विभाग द्वारा विकास मित्रों को अपने विभागों से संबंधित योजनाओं का प्रशिक्षण दिया गया।
—————————
दो पालियों में प्रशिक्षण
प्रथम पाली में योजनाओं की जानकारी तथा द्वितीय पाली में योजनाओं से संबंधित डाटा को विकास रजिस्टर में प्रविष्टि हेतु प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, सिविल सर्जन, श्रम अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी की उपस्थिती के साथ सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सहित इस जिले के सभी पंचायतों में कार्यरत सभी विकास मित्र उपस्थित रहें।