गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ में करंट की चपेट में आने से एक महिला अचेत हो गई। जिसे इलाज के लिए अचेतावस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देख-रेख में उसका इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है।
अचेत महिला हरखुआ गांव निवासी अली अहमद की पत्नी शकिला खातून बताई जा रही है। घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि करंट से झुलसी महिला शकिला खातून अपने घर में बिजली के बोर्ड में टेबल फैन के प्लग लगा रही थी। इसी बीच तार कटपीस होने के कारण वह करंट के संपर्क में आ गई। करंट लगते ही महिला मौके पर ही गिर गई और अचेत हो गई।
अचेतावस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला की प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इ इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है।