गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: महम्मदपुर थाने के कुशहर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला के सिर में चाकू मार कर दिया गया। चाकू लगने से महिला जख्मी हो गई।
जख्मी महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्प्ताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि राजू साह के घर के बच्चों व पड़ोस के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पूछताछ करने के लिए जब राजू साह की पत्नी संगीता देवी गई तो उसके साथ पड़ोस के लोग गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर उसके सिर के ऊपर चाकू से प्रहार कर दिया गया। जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
मौके पर मौजूद अन्य लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद उसे इलाज के लिए लाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।