गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर थाना क्षेत्र के श्री राम नगर मुहल्ले में एक होमगार्ड जवान की पत्नी को एक युवक ने चाकू गोद कर बुरी तरह जख़्मी कर दिया। जख़्मी अवस्था मे उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा स्थिति को गम्भीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जहां महिला की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। जख़्मी महिला बरौली थाना क्षेत्र के शाहटोला निवासी उमेश सिंह की पत्नी चिंता देवी बताई जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार जख़्मी महिला चिंता देवी चार वर्ष से नगर थाना क्षेत्र के श्री राम नगर मुहल्ले में गुड्डा तिवारी के मकान में अपने दो बेटों के साथ रहकर किराना दुकान चलाती है। पति दिल्ली में होमगार्ड के जवान के तौर पर कार्यरत है। जख़्मी महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले उसी मकान में किराए के मकान में रहने वाला एक युवक रुनझुन कुमार अक्सर रात को गेट फांद कर मकान में घुसता था। जिसको लेकर जब विरोध किया गया तो चाकू मारने के लिए धमकी दिया था।
इसी बीच महिला को अकेला देख कर उसने चाकू मार दिया और फ़रार हो गया। फिलहाल महिला बुरी तरह जख़्मी हो गई। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला की स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया।